
New Rules from February 2024 : कल यानि गुरूवार से वर्ष 2024 का दूसरा महीना शुरू होने जा रहा है। साल का यह दूसरा महीना फरवरी है और एक फरवरी से कई नए नियम लागू होंगे तो पेंशन से लेकर गैस को लेकर भी कुछ बदलाव होंगे। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि एक फरवरी 2024 से क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि कल, 1 फरवरी से लोकसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र की भाजपा सरकार का अंतरिम बजट लोकसभा में पेश करेंगी। इस बजट में बहुत सारी घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार की ओर से देश की जनता के लिए राहतभरी खबर दी जा सकती है।
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत पेंशन निकासी के नियमों में 12 जनवरी को बदलाव किया था। जो कि एक फरवरी 2024 से लागू होंगे। नए नियम के तहत NPS अकाउंट होल्डर अपने पेंशन खाते के कंट्रीब्यूशन का 25 प्रतिशत तक ही रकम निकाल सकते हैं।
अब आपको अगर किसी को पैसा तुरंत ट्रांसफर करना हो तो आप एक फरवरी से बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े सीधे बैंक अकाउंट में 5 लाख तक का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं वो भी एक मिनट में, इसके लिए आपको बस बेनिफिशरी का फोन नंबर और अकाउंट नंबर एड करना होगा।
घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हर महीने की पहली तारीख को अपेट किए जाते हैं। 1 जनवरी को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हुए थे। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हुई थी। हालांकि घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी ये बदलाव हो सकता है।
हर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG के रेट अपडेट किए जाते हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी नए रेट जारी होंगे। तो वहीं मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार पेट्रोल के रेट को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।