Noida: नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन तक यात्रियों को लेकर आने वाले ई-रिक्शा की फटी हुई सीटों को ठीक करवा दिया गया। चेतना मंच ने बीते 24 जून को NMRC द्वारा चलाये जा रहे ई-रिक्शा की दुर्दशा पर 'फट्टे की सीट पर एक्वा मेट्रो तक मुक्त सवारी।' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। लगभग आधा दर्जन ई-रिक्शा की सीटें फटी हुई थीं और दैनिक यात्रियों को फट्टे नुमा सीट पर बैठकर ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन तक जाना पड़ता था।
NMRC की उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) निशा वाधवान ने बताया कि चेतना मंच द्वारा ई-रिक्शा की स्थिति पर खबर प्रकाशित करने के बाद NMRC ने सभी ई-रिक्शा की सीटों को ठीक करवा दिया है। NMRC अपने दैनिक यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखता है। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी गयी है।