News Update : अब तक की सुर्खियां, वो खबरें जिन पर रहेंगी हमारी नजर
राजस्थान के पूर्व मंत्री की अगवा बेटी।
भारत
चेतना मंच
23 Nov 2022 03:52 PM
राष्ट्रीय :
1. पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में परिवार के युवक द्वारा चार सदस्यों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना पालम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजनगर पार्ट-2 की बताई जा रही है। युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, जान गंवाने वालों में युवक की मां व बहन के अलावा पिता और दादी हैं। इन चारों को युवक ने एक-एक कर चाकुओं से गोद डाला और इसके बाद शव के पास ही बैठा रहा। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और बहन उर्वशी सैनी शामिल हैं, जबकि आरोपित का नाम केशव (25) है। हत्या का आरोपी केशव कुछ समय पहले तक नौकरी कर रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी नौकरी छूट गई। वह नशा भी करता था, जिसे लेकर परिवार के सदस्यों से उसका लड़ाई-झगड़ा भी होता था। इस बीच, कुछ समय पहले ही उसका गर्लफ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान भी था। मंगवलार रात को घर के सभी सदस्य जागे हुए थे, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, केशव ने एक-एक करके परिवार के सदस्यों को मारा था। सूचना मिलने पर आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों लोगों की हत्या का यह मामला मंगलवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि विवाद के चलते ही युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को चाकुओं से गोदकर मार डाला। यह भी जानकारी मिली है कि युवक कुछ दिनों पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से छूट कर आया था।
News Update :
2. राजस्थान घुमंतू जाति बोर्ड के पूर्व में अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की 21 वर्षीय बेटी अभिलाषा केसावत को अगवा किए हुए करीब 50 घंटे का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। इस अवधि में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल लिए हैं, लेकिन उनमें अभिलाषा कहीं नजर नहीं आई है। इस मामले की जांच के लिए प्रताप नगर थाना पुलिस समेत सीएसटी और डीएसटी की टीमें भी लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक अभिलाषा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े हुई अपहरण की इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए गोपाल केसावत की ओर से दिए गए कुछ संदिग्ध लोगों की जानकारी के बाद उनको थाने बुलाकर पूछताछ की गई है, लेकिन उनसे भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस का दावा है कि अपरहण के बाद शाम को अभिलाषा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस कर ली गई थी, लेकिन उसके बाद का पता नहीं लग पाया है। जहां उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रैस हुई वहां पुलिस पहुंची थी, लेकिन अभिलाषा का कोई पता नहीं चला।
3. महाराष्ट्र के बाद अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के केंद्र ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप का झटका लगा है। अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में झटके महसूस किए गए। केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले बुधवार तड़के करीब चार बजे महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। नासिक से 89 किमी पश्चिम में भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
4. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश में दाखिल हो गई है। यात्रा बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो गई है। अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। इसके लिए आज एक मेगा शो भी आयोजित किया गया। यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने यहां भाजपा पर कई निशाने भी साधे। कांग्रेस सांसद ने बुरहानपुर में यात्रा के दौरान आयोजित सभा में भाजपा पर कई निशाने साधे। राहुल ने कहा कि आज की सरकार के अंतर्गत देश में डर का माहौल है और लोगों नफरत फैलाई जा रही है। राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा देश में इस हिंसा और नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए चलाई जा रही है। राहुल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के 3-4 अरबपतियों के हाथ में अब सारी इंडस्ट्री हो गई है, जिसका असर आम लोगों पर महंगाई के रूप में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे सब उनके हाथ में जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि आज का हिंदुस्तान अन्याय का हिंदुस्तान बनता जा रहा है।
5. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब चार जनवरी 2023 को अगली सुनवाई की तिथि तय की है। इस सुनवाई में मामले पर निर्णय होने की संभावना है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। दरअसल, हाईकोर्ट ने 27 अक्टूबर 2020 को उमेश कुमार शर्मा व अन्य मामले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआइ जांच का आदेश दिया था। प्रदेश सरकार ने तभी इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। तब से यह वाद सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। इस मामले में सरकार की ओर से कोर्ट में उपस्थित एडवोकेट आन रिकार्ड वंशजा शुक्ला ने बताया कि सुनवाई के दौरान इस मामले के दूसरे पक्षकार उमेश शर्मा के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वह मसले का हल निकालना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने चार जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख तय की है।
News Update :
6. चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के संविधान पीठ ने केंद्र सरकार के सामने कई बड़े सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि 2007 के बाद से सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल कम क्यों रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि 2007 के बाद से सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल में कटौती क्यों की गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने ये यूपीए के तहत और वर्तमान सरकार के तहत भी देखा है। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ में न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार शामिल हैं। संविधान पीठ ने कहा कि लोकतंत्र संविधान का मूल ढांचा है। उस पर कोई बहस नहीं है। हम भी संसद को कुछ करने के लिए नहीं कह सकते हैं और हम ऐसा नहीं करेंगे। हम सिर्फ उस मुद्दे पर कुछ करना चाहते हैं, जो 1990 से उठाया जा रहा है। जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति में संसद को सुधार लाने की जरूरत है। क्योंकि ये चुनाव आयोग के कामकाज को प्रभावित करता है। कोर्ट ने कहा कि इससे चुनाव आयोग की स्वतंत्रता भी प्रभावित होती है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि 1991 के अधिनियम के तहत पद धारण करने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यकाल छह साल का है, फिर उनका कार्यकाल कम क्यों रहता है।
7. चंडीगढ़ में भी श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। शहर के बुड़ैल में किराये के घर में रहने वाले पहले से विवाहित मुस्लिम युवक ने पड़ोस में परिवार के साथ रहने वाली हिंदू युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। लगभग दो साल तक उसने लड़की से अपने विवाहित होने की बात छिपाई। जब लड़की को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने युवक से दूरी बना ली। यह बात मुस्लिम युवक को नागवार गुजरी और उसने लड़की के घर में घुस कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है। मृतका का नाम ममता था और वह 18 साल की थी। ममता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील बेनीगंज के गांव मलाहपुर की रहने वाली थी। युवती की मां चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
8. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के बड़े मुस्लिम नेता गुलाम रसूल बलियावी नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय जनसंख्घ्या रजिस्टर एवं तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। बलियावी केंद्रीय ‘एदार ए शरिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इन तीनों मामलों पर एदार ए शरिया सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका और रिवीजन याचिका दायर कर चुका है। अगले महीने में सुनवाई होनी है। इस मामले में बलियावी के बोल पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि भारत में हिन्दू की बात करने वाला ही राज करेगा, उक्घ्त तीनों कानून लागू होंगे। यहां गजवा-ए-हिन्द नहीं
9. भारतीय वन्यजीवी वैज्ञानिक डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चौंपियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया गया है। बर्मन को पारिस्थितिक तंत्र के क्षरण की रोकथाम के लिए की गई परिवर्तनकारी कार्रवाई के लिए यह सम्मान दिया गया है। बर्मन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के इस साल के ‘चौंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार की ‘एंटरप्रेन्योरियल विजन’ (उद्यमिता दृष्टिकोण) श्रेणी में सम्मानित किया गया है। वन्यजीव विज्ञानी बर्मन ‘हरगिला आर्मी’ का नेतृत्व करती हैं, जो सारस को विलुप्त होने से बचाने के लिए समर्पित आंदोलन है, जिसमें केवल महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं सारस पक्षी जैसे मुखौटे बनाती और बेचती हैं, जिससे अपनी वित्तीय स्वतंत्रता के साथ ही विलुप्त होती प्रजाति के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। यूएनईपी की वेबसाइट के मुताबिक, पांच साल की उम्र में बर्मन को असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नजदीक रहने वाली अपनी दादी के पास भेज दिया गया था। बर्मन ने कहा कि मैंने सारस और पक्षियों की कई अन्य प्रजातियों को देखा। उन्होंने (दादी) मुझे पक्षियों से जुड़े गीत सिखाए। उन्होंने मुझसे बगुले और सारस के लिए गाने को कहा और फिर मुझे पक्षियों से प्यार हो गया।चलेगा।
राजनीति :
1. झारखंड के 48 नगर निकायों में 19 दिसंबर को चुनाव कराने के प्रस्ताव को राज्यपाल की सहमति मिल चुकी है। अब नगर विकास विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा, लेकिन इसमें देरी हो सकती है। माना जा रहा है कि कुछ राजनीतिक दलों और आदिवासी संगठनों के विरोध के फलस्वरूप झारखंड सरकार मध्य मार्ग को अपनाते हुए कोई निर्णय लेगी। हालांकि राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार की ओर से एक ही तारीख पर चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया गया था। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि इस मामले में राजभवन से प्राप्त फाइल के आधार पर नगर विकास विभाग को कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। नगर विकास विभाग बुधवार को इसे लेकर अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने पर तिथि संबंधी निर्णय लिया जाएगा। इधर, आरक्षण को लेकर हो रहे विरोध होने के कारण चुनाव की तिथि बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। कुछ निकायों में महापौर व अध्यक्ष के पद के आरक्षण पर कुछ संगठनों ने सवाल उठाते हुए उसमें संशोधन की मांग राज्य सरकार से की है। रांची नगर निगम के महापौर पद एससी के लिए आरक्षित किए जाने का भी विरोध हो रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय :
1. तुर्की के एक शहर में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर तुर्की के अंकारा से 186 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। तुर्की की सरकार द्वारा संचालित आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से करीब 200 किलोमीटर पूर्व में डुजसे प्रांत के गोलकाया शहर में था। झटके तुर्की के दो बड़े शहर इस्तांबुल और राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया। ड्यूज के मेयर फारूक ओजलू ने निजी एनटीवी को बताया कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके की बिजली भी काट दी गई।
News Update :
2. क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन ने क्रीमिया प्रायद्वीप को ड्रोन हमले से निशाना बनाया। इस हमले के बाद मॉस्को की सेना अलर्ट पर है। यूक्रेन द्वारा एक और क्षेत्रीय जीत का दावा किए जाने और मास्को द्वारा क्रीमिया प्रायद्वीप पर अपनी स्थिति मजबूत करने के कुछ ही दिनों बाद यह हमला हुआ है। क्रीमिया में सेवस्तोपोल प्रशासनिक क्षेत्र के गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव ने टेलीग्राम पर कहा कि ड्रोन का हमला हुआ है। हमारे वायु रक्षा बल अभी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो ड्रोन पहले ही मार गिराए जा चुके हैं। रजवोजायेव ने कहा कि किसी भी नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है। यहां रह रहे निवासियों से शांत रहने का आह्वान किया गया है। बता दें कि मॉस्को ने 2014 में देशभर में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद यूक्रेन के क्रेमलिन मित्र राष्ट्रपति को हटा दिया गया था।
कारोबार :
1. क्या आप ट्रेन यात्रा के लिए निकल रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन रेलवेने विभिन्न कारणों से आज 130 अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इतनी अधिक संख्या में ट्रेनें रद्द होने से उन यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है, जो आज सफर पर निकलने वाले है। आपको बता दें कि आज कैंसिल होने वाली गाड़ियों कि सूची में कई रूट पर चलने वाली इंटरसिटी और जनशताब्दी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। आज लगभग 135 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। रखरखाव और परिचालन कार्यों के कारण 19 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा आईआरसीटीसी ने आज के लिए 22 ट्रेनों को डायवर्ट और 18 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है। इस बात की बहुत अधिक आशंका है कि भारतीय रेलवे अगले कुछ दिन भी ट्रेनों को रद्द कर सकता है। मालूम हो कि हर साल कोहरे और धुंध के कारण रेलवे बहुत सी गाड़ियों को दो-महीने के लिए निरस्त कर देता है।
खेल/खिलाड़ी :
1. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के अनुसार आलराउंडर रवींद्र जडेजा का बांग्लादेश के विरुद्ध 14 दिसंबर से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट होना मुश्किल है। भारत के पास आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर मौजूद हैं। ऐसे में चौथे स्पिनर के लिए कोई जगह बनेगी, इस पर सवालिया निशान लगा है। वहीं, ऐसी चर्चा है कि नई चयन समिति या समिति नहीं बनने की स्थिति में भारतीय टीम प्रबंधन सूर्य कुमार यादव को लंबे प्रारूप के लिए टीम में शामिल कर सकता है। भारत को रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि जडेजा कई मौकों पर चेकअप कराने और रिहैब के लिए एनसीए गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी संभावना नहीं है कि वह बांग्लादेश सीरीज के लिए फिट होंगे। अभी किसी भी तरह के बदलाव की घोषणा करने के लिए समय बचा है।
2. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को अपने केंद्रीय अनुबंध से मुक्त कर दिया है। बुधवार को बोर्ड ने इसकी घोषणा की। न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान में कहा गया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट मार्टिन गुप्टिल को उनके केंद्रीय अनुबंध से मुक्त करने पर सहमत हो गया है, ताकि वह कहीं और खेल सकें। 36 वर्षीय सलामी बल्लेबाज गुप्टिल की बात करें तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक धुरी की तरह रहे हैं, लेकिन हालिया, टी20 विश्व कप में और भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 और एकदिवसीय सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया था। गुप्टिल के करियर की बात करें तो उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में 29.38 की औसत से 2,586 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से तीन शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 189 रन रहा है। इसके अलवा गुप्टिल ने 198 वनडे की 195 पारियों में 41.73 की औसत से 7,346 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 237 रहा है। इसमें उनके नाम 18 एकदिवसीय शतक और 39 अर्धशतक शामिल है। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने 122 टी20 में 31.81 के औसत से 3,531 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 105 रन रहा है।