News Update : अब तक की सुर्खियां, वो खबरें जिस पर दिनभर रहेगी हमारी नजर
The headlines so far, the news that we will keep our eyes on throughout the day
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:27 AM
अपना देश :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में 29 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी उन शहरों की सूची में हैं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में आठ घंटे के अंतराल में बसों में दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे दोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली बस में हुआ। इसमें 2 लोग घायल हुए। दूसरा ब्लास्ट गुरुवार की सुबह 6 बजे ओल्ड बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में हुआ। इस ब्लास्ट में कोई घायल नहीं हुआ। ऊधमपुर पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
राजनीतिक :
राजस्थान कांग्रेस में उठा ज्वार अभी ठंडा नहीं पड़ा है। कांग्रेस हाईकमान सीएम अशोक गहलोत की दबाव की राजनीति को भरोसा तोड़ने वाला माना है। इस बीच, अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि वह आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि कल मैं सोनिया जी से मुलाकात करुंगा। घर की बातें हम सुलझा लेंगे। आतंरिक राजनीति में सब चलता रहता है। सब कुछ ठीक है। छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।
हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए। हिमाचल में दो माह बाद विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। हर्ष महाजन के भाजपा के खेमे में जाने से राज्य में सियासी समीकरण बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी पर कथित कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर आज सुनवाई की जाएगी। याचिका में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी पर राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसकी एक दीवार को भी गिरा दिया गया है। आजम खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पक्ष रखेंगे।
रक्षा :
देश को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है। केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया है। अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस होंगे। सेना में लगभग 40 साल काम करने के बाद वह 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। नए सीडीएस को जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है।
जम्मू के उरी में चार आतंकियों ने सेना के क्षेत्रीय मुख्यालय पर हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद और 30 जवान घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में चारों आतंकी मारे गए थे। इसके मात्र 10 दिन के भीरत यानि आज 29 सितंबर के दिन भारत ने भी पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
अंतरराष्ट्रीय :
यूक्रेन पर रूस के हमले को सात महीने पूरे हो चुके हैं। इस जंग में पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को अपने देश में लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। इसके पीछे उनका तीन लाख रिजर्व सैनिकों को युद्ध में भेजने का फैसला है। पुतिन ऐसा करके यूक्रेन में कमजोर पड़ रही सेना को नई ताकत देना चाह रहे थे, लेकिन इसके विरोध में रूस के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। रिक्रूटमेंट सेंटर्स पर हमले हुए हैं। एक रूसी शख्स ने साइबेरिया में एक सेंटर पर गोलियां चलाईं। इससे सेंटर का कमांडर घायल हो गया।
दुनिया की आंखों में धूल झोंक रही पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच मादक पदार्थों की हेराफेरी में सांठगांठ का पता चला है। नाटो रक्षा शिक्षा संवर्धन कार्यक्रम (डीईईपी) की रिपोर्ट में यह बात उजागर हुई है। साउथ एशिया प्रेस ने अपनी खबर में कहा है, ‘नार्को-असुरक्षा इंक’ शीर्षक वाली 2022 की इस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नार्को-कारोबार पाकस्तानी सेना की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई की मदद से चल रहा है।