News Update : अब तक की सुर्खियां, आगे जिन पर रहेंगी हमारी नजर
The headlines so far, which will be our eye ahead
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:43 PM
News Update :
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के निदेशकों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी गई है।
2. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित लीड्स-2022 सम्मेलन को संबोधित किया।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ने अज्ञात राजनीतिक चंदे को सीमित करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने काले धन के जरिए चुनावी चंदे को कम करने के लिए कई सिफारिशें की हैं।
4. वाराणसी (यूपी) और बोगीबील (असम) के बीच भारत की ‘सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा’ (4,000 किमी) 2023 में शुरू होगी। जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी है।
5. कैबिनेट ने उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम पर उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी।
6. आंध्र प्रदेश: चुनाव आयोग ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को मीडिया में प्रमुखता से स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी जीवनभर पार्टी प्रमुख नहीं हैं।
7. बिहार सरकार छात्रों पर बोझ कम करने के लिए स्कूलों में ष्नो-बैग डेष् नियम और सप्ताह में कम से कम एक बार अनिवार्य खेल अवधि शुरू करने के लिए तैयार है। साप्ताहिक ष्नो-बैग डेष् में कार्य-आधारित व्यावहारिक कक्षाएं होंगी।
8. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आप सरकार द्वारा 22 सितंबर को बुलाए गए विशेष राज्य विधानसभा सत्र को रद्द कर दिया।
अपराध रिपोर्ट
1. सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के संस्थापक-अध्यक्ष ऋषि कमलेश अग्रवाल को 22,842 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया।
2. पेन ड्राइव और डेटा बरामद करने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक के संदिग्धों को हिमाचल में उनके घरों में ले जाया गया।
3. राजस्व खुफिया निदेशालय ने दिल्ली, मुंबई और पटना से 33 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मूल की सोने की छड़ें जब्त की हैं।
4. रूबैया सईद अपहरण कांड में जम्मू की एक टाडा अदालत ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मुहम्मद यासीन मलिक के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया, जिसमें तिहाड़ जेल के अधिकारियों को मामले की अगली सुनवाई की तारीख को उसके सामने पेश करने का निर्देश दिया गया।
वित्त/कारोबार
1. डीपीआईआईटी (उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग) 400 से अधिक जीआई उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मल्टी-मीडिया अभियान की योजना बना रहा है।
2. यस बैंक 48 करोड़ रुपये की स्ट्रेस्ड एसेट्स जेसी फ्लावर्स एआरसी, यूएस-आधारित एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) को बेचेगा।
3. आरबीआई ने यस बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राम सुब्रमण्यम गांधी की नियुक्ति को मंजूरी दी।
4. आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों से अप्रैल 2023 तक अनुपालन प्रमुखों की नियुक्ति करने को कहा।
5. आरबीआई ने 5 साल से अधिक समय के बाद पीसीए (शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई) ढांचे से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को हटा दिया।
6. अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने मुंबई में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की।
7. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि खरीफ सीजन 2022-23 में 149.92 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है।
मनोरंजन
1. लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों ने दुख व्यक्त किया।
2. गुजराती फिल्म छेलो शो ऑस्कर-2023 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है।
रक्षा
1. रक्षा मंत्रालय ने स्पर्श- सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन पहल के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि झारखंड में तीन दशकों से माओवादियों का गढ़ रहा बुद्ध पहाड़ अब मुक्त हो गया है।