Job Update- उत्तर प्रदेश NHM में 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, जल्द से जल्द करे आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली 12वीं पास के लिए रिक्तियां
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Nov 2025 10:15 PM
NHM UP- नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एक बेहद सुनहरा मौका लेकर सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए 2 हजार से भी अधिक रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NHM द्वारा जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
1. लैब टेक्नीशियन (Lab Technician)- 2437 पद
2. सीनियर एलटी ईक्यूए - 4 पद
3. सीनियर लेफ्टिनेंट आईआरएल - 21 पद
4. सीनियर लेफ्टिनेंट सी एंड डीएसटी - 23 पद
5. वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (एसटीएस) - 293 पद
6. एसटीएलएस - 202 पद
आवेदन हेतु शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा -
शैक्षिक योग्यता -
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सर्टिफिकेट कोर्स निर्धारित किए गए हैं पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
आयुसीमा - दिए गए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 18 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि - 7 जनवरी 2022
चयन प्रक्रिया -
जारी किए गए पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर की जाएगी। दो खंडों में विभाजित यह परीक्षा 100-100 अंकों की निर्धारित की गई है। परीक्षा का मोड ऑनलाइन होगा।
कैसे करे आवेदन -
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा जारी किए गए पदों पर आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।