NIA Action : इस्लामिक स्टेट की कमर तोड़ेंगी सुरक्षा एजेंसियां, कर्नाटक से दो और गुर्गे गिरफ्तार
Security agencies will break the back of Islamic State, two more henchmen arrested from Karnataka
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:54 PM
नई दिल्ली/बेंगलुरु। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शिवमोगा आईएस साजिश मामले में वैश्विक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनका संबंध मोहम्मद शारिक से था। मोहम्मद शारिक को हाल ही में एक कुकर बम विस्फोट के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसे वह मंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा में लेकर जा रहा था।
NIA Action
एनआईए (NIA) ने दक्षिण कन्नड़ जिले के जिला मुख्यालय शहर मंगलुरु में परमन्नुर में हीरा कॉलेज के पास से माजिन अब्दुल रहमान को और दावणगेरे जिले के होन्नाली तालुक स्थित देवेनायकनहल्ली के नदीम अहमद केए (Nadeem Ahmed KA) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
जांच से पता चला है कि आरोपी माज़ मुनीर (Maaz Munir) और सैयद यासीन (Syed Yaseen) ने भारत में इस्लामिक स्टेट की आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए माजिन और नदीम (Majin and Nadeem) को भर्ती किया तथा उन्हें उकसाया था। एनआईए ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों ने इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी साजिश के हिस्से के रूप में तोड़-फोड़ या आगजनी का प्रयास किया।
NIA Action
शिवमोगा (Shivamogga) आतंकी मॉड्यूल (Terrorist Module) ने पिछले साल तुंगा नदी के तट पर कथित तौर पर एक परीक्षण विस्फोट किया था। पिछले साल 15 अगस्त को कुछ हिंदू दक्षिणपंथी सदस्यों द्वारा हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर शिवमोगा शहर में एक सार्वजनिक स्थान पर लगाने और एक व्यक्ति को चाकू मारने के विरोध में भीड़ के उग्र हो जाने के बाद इस आतंकी समूह का भंडाफोड़ हुआ था।
एनआईए के सूत्रों ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के बाद, जब उनसे पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो पता चला कि वे आईएस से प्रेरित थे और कर्नाटक तथा देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाना चाहते थे।