NIA Court : एनआईए अदालत ने पत्रकार और छात्र पर ‘राजद्रोही लेख’ के मामले में आरोप तय किए
NIA court frames charges against journalist and student in case of 'seditious article'
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:35 AM
एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच एनआईए कर रही है। इसमें गिरफ्तार पत्रकार पीरजादा फहाद शाह और कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र अब्दुल आला फाजिली है। उन्होंने बताया कि एजेंसी इस मामले में आरोप तय कराने में सफल रही है।
जम्मू। जम्मू स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने ‘राजद्रोह’ करने वाला लेख लिखने और उसे समाचार पोर्टल पर प्रकाशित करने के दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। दोनों आरोपियों में एक पत्रकार और दूसरा विश्वविद्यालय का छात्र है।
एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच एनआईए कर रही है। इसमें गिरफ्तार पत्रकार पीरजादा फहाद शाह और कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र अब्दुल आला फाजिली है। उन्होंने बताया कि एजेंसी इस मामले में आरोप तय कराने में सफल रही है।
अधिकारी ने बताया कि एनआईए अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश अश्वनी कुमार ने शाह और फाजिली के खिलाफ आरोप तय किए।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।