NIACL AO Recruitment 2025: 550 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 50 हजार से ज्यादा होगी सैलरी!
भारत
चेतना मंच
30 Aug 2025 12:10 PM
NIACL AO Recruitment 2025: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL), मुंबई ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer – AO) के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट (स्केल-1) कैटेगरी में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 है, यानी उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने का आज अंतिम मौका है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
NIACL ने कुल 550 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें अलग-अलग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी है। इनमें शामिल हैं:
जनरलिस्ट – 193 पद
रिस्क इंजीनियर – 50 पद
ऑटोमोबाइल इंजीनियर – 75 पद
लीगल स्पेशलिस्ट – 50 पद
अकाउंट्स स्पेशलिस्ट – 25 पद
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हेल्थ) – 50 पद
आईटी स्पेशलिस्ट – 25 पद
बिजनेस एनालिस्ट – 75 पद
कंपनी सेक्रेटरी – 02 पद
एक्चुअरियल स्पेशलिस्ट – 05 पद
योग्यता और आयु सीमा
जनरलिस्ट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कम से कम 60% अंकों (एससी/एसटी/PwBD के लिए 55%) के साथ।
इंजीनियर, डॉक्टर, लॉ, आईटी, बिजनेस एनालिस्ट और अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य।
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)।
सैलरी पैकेज
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹50,925 से ₹96,765 तक का वेतनमान मिलेगा। शुरुआती सैलरी ही 50 हजार रुपये से ज्यादा है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
1.ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
2. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
3. साक्षात्कार (इंटरव्यू)
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 7 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख: 30 अगस्त 2025
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 30 अगस्त 2025
फेज-1 ऑनलाइन परीक्षा: 14 सितंबर 2025 (संभावित)
फेज-2 ऑनलाइन परीक्षा: 29 अक्टूबर 2025 (संभावित)