
Nikay Chunav 2023 / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल को सहारनपुर, मुजफ़्फरनगर और शामली आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह के पक्ष में एम एस कॉलेज फील्ड, जनता रोड़ पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग द्वारा जारी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री 24 को ही मुजफ़्फरनगर और शामली भी आएंगे। वे मुजफ़्फरनगर में रोड शो भी कर सकते है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम आज जारी होने की सम्भावना है।