संत निरंकारी मंडल के 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय संत समागम को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 23 से 27 अक्टूबर तक समालखा में होने वाले समागम के लिए भोडवाल माजरी स्टेशन पर 34 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।

National News : संत निरंकारी मंडल के 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय संत समागम को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। पानीपत के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 23 से 27 अक्टूबर तक होने वाले समागम के दौरान उत्तर रेलवे ने 34 ट्रेनों को भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने की मंजूरी दी है। रेलवे की ओर से यह अस्थायी ठहराव 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। भोडवाल माजरी स्टेशन दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर स्थित है और संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल के बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में इन ट्रेनों के रुकने से देशभर से समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। National News
समागम को देखते हुए रेलवे के सामने 35 अप और 35 डाउन ट्रेनों को भोडवाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट रोकने का प्रस्ताव भेजा गया था। उत्तर रेलवे ने फिलहाल 34 ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। National News
प्रस्तावित ट्रेनों में शामिल अधिकांश गाड़ियां करनाल रेलवे स्टेशन पर पहले से रुकती हैं। इससे करनाल और आसपास के श्रद्धालु इन ट्रेनों से यात्रा कर भोडवाल माजरी उतर सकेंगे और वहां से समागम स्थल तक आसानी से पहुंच सकेंगे। National News
भोडवाल माजरी में अस्थायी ठहराव मिलने वाली ट्रेनों में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इनमें 15707 कटिहार-अमृतसर, 12471 स्वराज, 12473 सर्वोदय, 12217 संपर्क क्रांति, 12497 शान-ए-पंजाब, 12925 पश्चिम, 14507 दिल्ली-फाजिल्का, 12715 सचखंड और 12057 जनशताब्दी प्रमुख हैं। इसके अलावा 20433 जम्मू मेल, 18101 टाटा-जम्मू, 12413 गालताधाम पूजा, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति, 12449 गोवा संपर्क क्रांति, 11057 मुंबई-अमृतसर, 12919 मालवा, 11077 झेलम, 12311 नेताजी और 22455 कालका एक्सप्रेस भी सूची में शामिल हैं। National News
इनमें से अधिकांश ट्रेनों का करनाल रेलवे स्टेशन पर पहले से ठहराव है। ऐसे में करनाल के यात्री इन ट्रेनों में टिकट लेकर भोडवाल माजरी उतर सकते हैं और वहां से समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल तक पहुंच सकते हैं। National News
रेलवे के फैसले के बाद भी संत निरंकारी मंडल की एक अहम मांग पूरी होना बाकी है। मंडल ने हिमाचल एक्सप्रेस को भी भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने की मांग की है। National News
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंद्र सुखीजा के अनुसार इस संबंध में उत्तर रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर को पत्र भेजा गया है। मंडल का कहना है कि हिमाचल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण है। 14054 डाउन हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से आते हुए रात करीब 2 बजे करनाल पहुंचती है, जबकि 14053 अप हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जाते समय करीब 1:30 बजे करनाल में रुकती है। यदि भोडवाल माजरी पर इसका ठहराव नहीं मिलता है तो हिमाचल और करनाल के हजारों श्रद्धालुओं को रात के समय करनाल या पानीपत उतरकर सड़क मार्ग से समालखा जाना पड़ सकता है। National News
79वें अंतरराष्ट्रीय संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रेलवे द्वारा भोडवाल माजरी पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि मंडल की मांग के बाद हिमाचल एक्सप्रेस को भी अस्थायी ठहराव की मंजूरी मिलती है या नहीं। National News
विज्ञापन