कौन बनेगा No.1? कल जारी होगी NIRF Ranking 2025, टॉप इंस्टीट्यूट पर सबकी नजर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:42 AM
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय कल यानी 4 सितंबर 2025 को NIRF Ranking 2025 जारी करने जा रहा है। यह रैंकिंग देश के सभी बड़े शैक्षणिक संस्थानों की परफॉर्मेंस के आधार पर तय की जाती है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स और पेरेंट्स इस लिस्ट का इंतज़ार करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जानकारी मिलती है।
दसवां संस्करण होगा जारी
इस साल NIRF रैंकिंग का दसवां संस्करण सामने आएगा। 2016 में इसकी शुरुआत हुई थी, जब लगभग 3,500 संस्थानों ने इसमें भाग लिया था। तब से लेकर अब तक हर साल यह लिस्ट शिक्षा क्षेत्र में बेंचमार्क मानी जाती है।
किन कैटेगरी में जारी होगी रैंकिंग?
NIRF Ranking 2025 कुल 16 कैटेगरी में जारी की जाएगी। इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, इन्नोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी और स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
पिछली बार किसने मारी थी बाज़ी?
पिछले साल 2024 में, ओवरऑल कैटेगरी में IIT मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया था। IISC बेंगलुरु को दूसरा और IIT बॉम्बे को तीसरा स्थान मिला था। वहीं मैनेजमेंट कैटेगरी में IIM अहमदाबाद और मेडिकल कैटेगरी में AIIMS दिल्ली टॉप पर रहे थे। इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी IIT मद्रास ने ही बाज़ी मारी थी।
किन पैरामीटर्स पर तय होती है रैंकिंग?
NIRF की रैंकिंग पांच मुख्य पैरामीटर्स पर आधारित होती है। इनमें शामिल हैं—
टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्सेज
रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस
आउटरीच और इंक्लूसिविटी
ग्रेजुएशन आउटकम
धारणा (Perception)
इन सभी पैरामीटर्स को अलग-अलग वेटेज दिया जाता है और उनके आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार होती है।