विज्ञापन
इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर स्पष्ट संदेश दिया है कि उनके किसी भी दौरे या कार्यक्रम के दौरान स्वागत में अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग न किया जाए।

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संसाधनों के संयमित और जिम्मेदार उपयोग को लेकर की गई अपील का असर अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर स्पष्ट संदेश दिया है कि उनके किसी भी दौरे या कार्यक्रम के दौरान स्वागत में अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग न किया जाए। मंत्री के इस कदम को संगठन में सादगी और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। Bihar News
नित्यानंद राय ने अपने पत्र में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को संबोधित करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान बड़े काफिले और अतिरिक्त वाहनों की परंपरा से बचा जाए। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया को भी भेजी है, ताकि संगठन स्तर पर भी इस दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित हो सके।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का उल्लेख किया है, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बचत तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की बात कही गई थी। उन्होंने आग्रह किया कि जब भी वे किसी जिले या संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल हों, तो स्वागत में वाहनों का अनावश्यक उपयोग न किया जाए। Bihar News
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद बिहार सरकार में भी इसका असर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्रियों ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। कई मंत्रियों के काफिले अब पहले की तुलना में काफी छोटे कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी बैठकों और कॉन्फ्रेंस को जहां संभव हो, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाए। साथ ही सरकारी कार्यालयों में संचालित कैंटीन में पाम ऑयल के उपयोग को भी कम करने पर जोर दिया गया है। Bihar News
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील के बाद राज्य के कई मंत्री अब बेहद सीमित काफिले के साथ यात्रा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई मंत्री पहले से ही केवल एक वाहन का उपयोग कर रहे हैं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने काफिले को सीमित करते हुए एक वाहन तक कर दिया है। अन्य मंत्री भी सुरक्षा वाहन को छोड़कर केवल एक गाड़ी के साथ चल रहे हैं। Bihar News
श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी, पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार और ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल समेत कई मंत्री अब एक वाहन के साथ यात्रा कर रहे हैं। वहीं, मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि वे सरकारी दौरों के लिए ट्रेन के उपयोग पर भी विचार कर रहे हैं। दूसरी ओर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अभी भी एस्कॉर्ट सहित दो वाहनों के काफिले के साथ अपने विभागीय कार्यालय पहुंचे। Bihar News
विज्ञापन