NMRC : एनएमआरसी में यात्रियों का रिकॉर्ड आंकडा दर्ज
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:21 AM
NMRC : नोएडा। कोरोना महामारी के बाद नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन में यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 19 सितंबर को यह आंकड़ा 45 हजार तक पहुंच गया। इसके लिए एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने कर्मचारियों व अफसरों के प्रयासों की सराहना की है।
इस रूट में मार्च 2022 में यह आंकड़ा 23266 था जो अप्रैल में बढ़कर 26162, मई में 29089, जून में 30366, जुलाई में 32202, अगस्त में 34337 था। 11 अगस्त को यह आंकड़ा 42059, 16 अगस्त को 44556 तथा 12 सितंबर को 44922 पहुंचा था।
एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस रूट पर अगस्त 2022 में औसत यात्रियों का आंकड़ा 34337 था। जबकि कोविड महामारी के पूर्व औसत आंकड़ा 16000 यात्री प्रतिदिन का था। इस दौरान एनएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा तथा राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ सेवाओं में भी लगातार सुधार किया है।
एनएमआरसी में जनसंपर्क का कार्य देख रही निशा वाधवान का कहना है कि एमडी तथा अन्य वरिष्ठ अफसरों के प्रयासों से ही यह सुधार संभव हो पाया है।