Noida News : चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया ने बांटे कम्बल
Noida News : Child Association India distributed blankets
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:08 AM
Noida News : समाज के हर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वाली संस्था 'चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया' ने सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदो को कम्बल वितरण का कार्य किया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त सुशील कुमार के साथ संस्था के सदस्यों ने सेक्टर-82 मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में कंबल वितरण किया। प्रतिवर्ष की तरह संस्था के सदस्य रात को अपनी टीम के साथ जगह जगह घूम कर कंबल दान करती है।
Noida News :
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 15 सालों से वन क्लॉथ वन सोल अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों को कम्बल वितरण का कार्य कर रहीं हैं आज तक लगभग 20000 जरुरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी हैं।
एसीपी सुशील कुमार ने अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा किया हुआ एक कम्बल का दान इस कड़ाके की ठण्ड में किसी का जीवन बचा सकता है।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी रजत त्यागी, रमेश सैन, चेतन कपूरवन, प्रवीण मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।