
No Confidence Motion[/caption]
आज इसीलिए मणिपुर की घटना को लेकर गोगोई ने प्रधानमंत्री मोदी को पूर्व पीएम वाजपेयी का राज धर्म याद दिलाया। गोगोई ने कहा कि आपको भी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की तरह राज धर्म का पालन करना चाहिए और स्थिति को काबू करने में नाकाम रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री सीएम वीरेन सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए।
No Confidence Motion: क्या कहा था प्रधानमंत्री वाजपेयी ने तब प्रदेश सरकार को ?
गुजरात में जब 2002 में दंगे हुए थे, तब प्रधानमंत्री वाजपेयी ने वहाँ जाकर स्थिति का जायजा लिया था। उस समय वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार के उस स्थिति से निबटने के तरीके पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राज धर्म याद दिलाया था।
वाजपेयी जी ने कहा था कि आपको राजधर्म का पालन करना चाहिए। राजधर्म में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। पीड़ित चाहें किसी भी जाति, धर्म, क्षेत्र, वर्ग का हो, उसे न्याय मिलना ही चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी की इस बात के लिए सराहना किए बिना विरोधी भी नहीं रह सके। उन्होंने भी इस कदम के लिए उनकी तारीफ की, इसलिए जब भी
Noida News : लापरवाह पुलिस कर्मियों को लेकर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का सख्त एक्शन, दी ये सजा