Noida: स्वास्थ्य जांच शिविर में 1650 लोगों की जांच
भारत
RP Raghuvanshi
20 Dec 2021 05:58 PM
नोएडा । नोएडा लोक मंच(Noida Lokmanch), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा(Indian Medical Association Noida )तथा लायंस क्लब नोएडा (Lions Club Noida)के संयुक्त तत्वावधान में विशाल चिकित्सा व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 1650 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
शिविर सेक्टर-12 बारातघर स्थित दवा बैंक परिसर में किया गया। शिविर का शुभारंभ गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह,ओएसडी इंदु प्रकाश नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, आईएमए नोएडा के अध्यक्ष डॉ सुनील अवाना और लायन्स क्लब के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
इस कार्यक्रम में सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर हर माह लगने चाहिए ताकि जरूरतमंद को राहत मिल सके। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा लोकमंच हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों को विभिन्न मध्यमों से सहायता करती है।
आईएमए नोएडा के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार अवाना ने कहा कि आईएमए हर महीने ऐसे कैम्प लगाने में पूरी मदद करेगी।
शिविर में कैलाश हॉस्पिटल, सुमित्रा , फेलिक्स, यथार्थ, प्रयाग, सुरभि, नियो, सत्या, कृष डिवाइन, लाइफ केअर हॉस्पिटल के डॉ जी बी पाठक, डॉ भाटिया, डॉ मुकुता बक्शी, डॉ विनीत गुप्ता, डॉ अजीत सक्सेना, डॉ वी के गुप्ता, डॉ केशव नैथानी, डॉ एस पी जैन, आदि नाक, कान, सीना, तपेदिक, हड्डी रोग, महिला रोग, दांतों के रोग, त्वचा रोग, बच्चों के रोग, ह्रदय रोग, कैंसर आदि से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे। आंखों की जांच लायंस क्लब नोएडा के सौजन्य से करवाई गई मोतियाबिंद के मरीजों की डॉक्टर की सलाह पर आप्रेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद में शीघ्र करवाया जाएगा।
शिविर में सभी को निशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर को सफल बनाने में विभा बंसल, आर एन श्रीवास्तव, इंदिरा चौधरी, मनीषा, गणेश, सुमित, राकेश, मुकुल बाजपेई, गिरीश शुक्ला , रविन्द्र कुमार , गौरव दुबे, आदि की अहम भूमिका रही।