Noida:उद्योग बंधु की बैठक में उठा किसानों का मुद्दा
भारत
चेतना मंच
06 Oct 2025 06:22 PM
नोएडा । जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधुओं की बैठक में नोएडा प्राधिकरण में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों का मुददा उठा। उद्यमियों ने मांग की किसानों के प्रदर्शन को बातचीत के जरिए जल्द से जल्द सुलझाया जाए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई उद्योग बंधुओं की बैठक में उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार तथा नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बैठक के दौरान किसानों के मुददे को उठाया और कहा कि सेक्टर-6 के आस-पास औद्योगिक इकाईयां चलाने वाले उद्यमियों को इस प्रदर्शन से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से अपील की कि किसानों के साथ वार्ता करके जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जाए। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2013 में भूखंड लेने वाले विशाल इंजीनियरिंग वक्र्स को अभी तक भूखंड आवंटित नहीं किया गया है। 08 वर्ष बाद भी वह प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने उक्त समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान एनईए महासचिव वी0के0 सेठ, उपाध्यक्ष हरीश जुनेजा, सुश्री नीरू शर्मा, मोहन सिंह, कमल कुमार, पीयूष मंगला व संजीव बांदा आदि मौजूद रहे।