
Noida News: बात जब यौन संबंध बनाने की होती है तो इस विषय में हर कोई खुलकर बात नहीं करता है। यहां तक कि यौन संबंधों बनाते वक्त सुरक्षा के सवाल भी कुछ लोग चुप्पी साध जाते हैं, लेकिन हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 प्रतिशत लोग असुरक्षित यौन संबंध बनाते है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो अविवाहित हैं और वो लोग भी शामिल हैं, जो शादीशुदा होते हुए भी बाहर जाकर यौन संबंध बनाते हैं।
हाल ही में नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे ने यौन संबंध बनाए जाने को लेकर अपनी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों द्वारा कंडोम के यूज पर जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के नजदीक बसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 24 प्रतिशत लोग असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं, यानि यौन संबंध बनाते वक्त वे न तो कंडोम का प्रयोग करते हैं और न ही अन्य साधनों का।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पिछले हुए जनपद कहे जाने वाले मैनपुरी जनपद में सर्वाधिक 80 प्रतिशत लोग सुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं और उनके द्वारा यौन संबंध बनाते वक्त सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाता है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत गौतमबुद्ध नगर के अशिक्षित ही नहीं शिक्षित लोग भी यौन संबंध बनाते वक्त सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते हैं। नजदीकी जनपद गाजियाबाद की स्थिति भी ऐसी ही है। गाजियाबाद जनपद के 27 प्रतिशत लोग असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं। उनके द्वारा भी सुरक्षा साधनों का प्रयोग नहीं किया जाता है। बुलंदशहर और मेरठ के हालात भी नोएडा जैसे ही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होने वाली एड्स जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को न केवल आगाह करती है, बल्कि जागरुक भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए मेडिकल स्टोर से कंडोम की खरीदारी करते वक्त शर्म महसूस करते हैं।