Noida: नोएडा के 275 भाजपा नेता बनेंगे योगी के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह !
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:13 PM
Noida : नोएडा । लखनऊ में कल 25 मार्च को अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता गवाह बनेंगे। आज व्यवस्था संभालने के लिए नोएडा से अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी समेत एक दर्जन नेता शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी व महामंत्री उमेश त्यागी ने दी है।
श्री त्यागी ने बताया कि नोएडा महानगर से जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने 275 नेताओं के पास जारी किए हैं। वहीं करीब इतने ही पास गौतमबुद्धनगर जिले के पदाधिकारियों के बनाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि आज शाम महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, क्षेत्रीय संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) राजीव त्यागी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव, मंत्री एसपी चमोली, जिला मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर आदि कारों के जरिए लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बाकी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कल अपने-अपने निजी वाहनों तथा दो बसों में सवार होकर देर रात व अलसुबह लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा नेता में खासा जोश व उत्साह है।