Noida News: Case of death registered in road accident after 6 months, accident happened while installing flexi board
भारत
चेतना मंच
19 Nov 2022 07:48 PM
Noida Accident : नोएडा । सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर आज सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज गति में बाइक पर आ रहे युवक ओवरटेकिंग के दौरान संतुलन खो बैठे और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रोला से जा भिड़े। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Noida Accident :
थाना सेक्टर 142 प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि आज सुबह सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन की सर्विस रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 22 टायरा ट्रोला खड़ा हुआ व बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। मौके पर दो युवक के शव लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि यामाहा एफजेड बाइक सवार दो युवक दिल्ली से परी चौक की तरफ जा रहे थे, वही एडवांट बिल्डिंग की तरफ से 22 टायरा ट्रोला नोएडा की तरफ आ रहा था। सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन के पास तेज गति में आ रहे बाइक सवार युवकों ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान वह सामने से आ रहे ट्रोला में जा भिड़े। दुर्घटना में ट्रोला दोनों बाइक सवारों के ऊपर से उतर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।