Noida : अपर जिलाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:11 AM
Noida: नोएडा । जनपद में ब्लैक स्पॉट्स का निस्तारण कार्य समय रहते अमल में लाई जाए ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लग सके।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ नितिन मदान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने अपने वाहन चलाते हुए शत प्रतिशत रुप से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आ सकेगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन के द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा करते हुये कहा कि जनपद में प्रदूषण जॉच केन्द्रों का औचक निरीक्षण समय समय पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया जायें साथ ही जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में ब्लैक स्पॉटो का निस्तारण कार्य समय रहते पूर्ण करने की कार्यवाही अमल में लायी जायें। उन्होंने जनपद में दुर्घटना बाहुल्य वलनरेबल स्पॉट्स के रूप में चिन्हित स्थानों की समीक्षा करते हुये कहा कि उक्त स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं यातायात पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था आदि सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा करायी जानी सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध पार्किंग, आवेरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें, ताकि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके और और किसी के भी द्वारा यातायात नियमों का उल्लघन न किया जा सकें।