नोएडा । गौतमबुद्घनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने जनपद में एम्स या एम्स की तर्र्ज पर अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की मांग सदन में प्रमुखता से रखी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती पवार ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में मंत्रालय हरसंभव प्रयास करेगा।
डा. शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा तथा भारत सरकार की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों की व्याख्या भी की। उन्होने बताया कि गत वर्षों में एमबीबीएस की सीटों में 72 प्रतिशत (51348 से अब 88120 ) की एवं एमडी की सीटों में 78 प्रतिशत (31185 से अब 55595) बढ़ोतरी हुई है।डॉ. महेश शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘आयुष्मान भारत’ जैसी अभूतपूर्व योजना के लिए भारत सरकार को धन्यवाद किया जिसके तहत देश की 50 करोड़ आबादी को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
डा. शर्मा ने ने कहा कि संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्धनगर की आबादी 50 लाख से अधिक है। दिल्ली के एम्स पर बढ़ते बोझ को अंकित करते हुए उन्होंने भविष्य में गौतम बुद्ध नगर के नॉएडा सेक्टर 30 पेडियाट्रिक अस्पताल को एम्स में परिवर्तित करने या क्षेत्र में एक नए एम्स बनाने की मांग की।