Noida:प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज बंद किये जाएं: यतेन्द्र कसाना
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:35 PM
नोएडा। ऑल नोएडा स्कूल पैरंट एसोसिएशन (All Noida School Parents Association) के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant)के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि तुरंत सभी स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन कक्षाएं (Online Classes) शुरू की जाएं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य दिल्ली में सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है तो उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से यह भी घोषित किया गया है कि पूरा प्रदेश कोविड-19 से प्रभावित है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 30 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी जिलों में तैयारियों की जानकारी लेंगे। फिर इन तैयारियों को तीन व चार जनवरी 2022 को फिर से माकड्रिल की जाएगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए इंतजाम कितने पुख्ता हैं, इसकी थाह लेकर कमियों को दूर किया जाएगा। पहले 16 व 17 दिसंबर को माकड्रिल की जा चुकी है।