Noida: एमिटी स्कूल की छात्रा बनी 'यंग सांइटिस्ट ऑफ इंडिया'
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:17 AM
Noida : नोएडा । एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा (Amity International School Noida)के कक्षा नौवी की छात्रा हर्षिता प्रसाद ने स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित 'यंग सांइटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता 2021-22 ( 8वां एडिशन)" में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान और एमिटी इंटरेनशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्पेस किड्ज इंडिया द्वारा नीति आयोग के सहयोग से आयोजित 'यंग सांइटिस्ट इंडिया प्रतियोगिता 2021-22 ( 8वां एडिशन)' हाईस्कूल के छात्रों के बीच विज्ञान जागरूकता को बढ़ावा देने, विज्ञान के बारे में उनकी समझ को बढ़ाने और वैज्ञानिक कैरियर मे आकर्षित करने की नवाचार प्रतियोगिता है। 750 से अधिक शॉर्टलिस्ट किये गए प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए हर्षिता ने चार एलिमिनेशन रांउड पार किये और 13 प्रतिष्ठत राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय हस्तियों के सम्मुख प्रस्तुती दी। एमिटी की छात्रा हर्षिता प्रसाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर का उपयोग करके गैर आक्रामक प्रक्रिया के माध्यम से किशोरों को एक स्वस्थ मनोवैज्ञानिक स्थिती बनाए रखने के लिए ''फीनिक्स मांइड" नामक ऐप बनाया है जिसका उपयोग किशोरों की अवसाद की समस्या का समाधान होगा।
एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने कहा कि एमिटी मे हम युवा छात्रों के अदंर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, शोध और नवाचार करने की संस्कृती को पोषित करते है। एमिटी इंटरेनशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने कहा कि हम सभी को छात्रा हर्षिता प्रसाद पर गर्व है जिसने विद्यालय और अपने अभिभावकों को नाम रौशन किया है।