नोएडा । ठंड में निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के लिए नोएडा प्राधिकरण(Noida Authority) द्वारा जगह-जगह रैन बसेरा स्थापित किया जा रहा है ताकि ऐसे व्यक्तियों को खुले आसमान व फुटपाथ पर रात न गुजारनी पड़े। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-9 के सेक्टर-135 स्थित सामुदायिक केन्द्र में एक रैन बसेरा बनाया गया है। जिसकी क्षमता 80 व्यक्ति है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए रैन बसेरे में कुल 40 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है सनसाइन सोसायटी एनजीओ की उपाध्यक्ष रमिता तनेजा एवं महासचिव वैशाली जोशी द्वारा रैन बसेरा में ठहरने वालों के लिए 60 कम्बल दान दिये गये। इस दौरान वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल व अन्य मौजूद थे।