Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी ने दिया आश्वासन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:40 AM
नोएडा सेक्टर-18 बाजार के सुंदरीकरण को लेकर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार जैन के साथ निरीक्षण किया। जिसमें मार्केट के निरीक्षण के दौरान सफाई एवं सुंदरता के लिए चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर सुशील कुमार जैन ने तिकोना पार्क स्थित शौचालय के रखरखाव एवं साफ सफाई में आ रही कमियों से ओएसडी को अवगत कराया।.
इंदु प्रकाश सिंह ने तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस शौचालय को साफ-सफाई को ठीक से किया जाए। इसमें जो दरवाजे आदि खराब है, सीट आदि ठीक नहीं है, उन्हें बदला जाए एवं इसको बाहर से सुंदर किया जाए। इस शौचालय का काम तुरंत ही शुरू किया जाएगा। यह भी बताया गया कि क्योंकि यह शौचालय काफी पुराना है। अत: शौचालय का पुन: निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी शौचालय का निर्माण होगा। सडक़ों पर दिखाए गए गड्ढों को भरा जाएगा। जहां-जहां नालियों पर जाल नहीं है उन्हें लगाया जाएगा। सडक़ के किनारे से पार्किंग के साथ की टूटे हुए सडक़ों को ठीक किया जाएगा। तिकोना पार्क के चारों तरफ हो रही गंदगी को साफ कराया जाएगा। जो टेंपरेरी केबल डबल पोल लगे हैं उन्हें हटाने के लिए संबंधित विभाग से त्वरित कार्रवाई के लिए बात की जाएगी।