नोएडा । नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority)की स्वास्थ्य विभाग (Health Department)की टीम ने सेक्टर-27 आरडब्लूए(RWA) के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर की सडक़ों, नालियों आदि की सफाई व्यवस्था का निरिक्षण किया।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान देखा कि सेक्टर में जगह जगह पर नालिया बंद थी, मुख्य नाले के ऊपर पेड़ों की पत्तियां आदि, सडक़ों के किनारे मिट्टी, मालबा आदि, कुछ जगहों पर सफाई व्यवस्था आदि की कमी थी। अधिकारियों ने तुरंत संबंधित विभागों को सेक्टर में फैली समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर गौरव बंसल, सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग, उपाध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, मोहित यादव, लखन आदि कई निवासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।