नोएडा । मंत्री नवाब सिंह नागर ने सेक्टर-100 में स्थित टीआरएस पब्लिक स्कूल (TRS Public School) के तत्वावधान में बैडमिंटन अकैडमी (द बैडमिंटन हाउस) (The Badminton House)का उद्घाटन फ़ीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अकैडमी में बीडब्लूएफ द्वारा स्वीकृत चार वुडन एवं सिंथेटिक कोर्ट हैं। और यह अकैडमी सभी आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है। यह महानगर के उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए बड़ी सम्भावनाओं का केंद्र है। उद्घाटन समारोह के पश्चात कई नामी खिलाडिय़ों के यहाँ खेलकर सुविधाओं का आनंद उठाया। इस अवसर पर ऋषिपाल अवाना (अध्यक्ष टीआरएस पब्लिक स्कूल), सुखदेव शर्मा (आरडब्लूए अध्यक्ष सेक्टर 62), सुदेश अवाना (आरडब्लूए अध्यक्ष सेक्टर 245), दिनेश भाटी (आरडब्लूए अध्यक्ष सेक्टर 48), राजीव गर्ग (आरडब्लूए अध्यक्ष- सेक्टर 27), राजकुमार सिंह (आरडब्लूए अध्यक्ष-सेक्टर 100), महेश सक्सेना (महासचिव- लोक मंच), विनोद अवाना, एवं नरोत्तम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन इस अकैडमी के संचालक अभिषेक गोस्वामी (महानगर के नामचीन बैडमिंटन खिलाड़ी) एवं लक्ष्य सर (पिछले 15 वर्षों से महानगर के नामचीन टेनिस प्रशिक्षक) ने किया।