Noida:भगवद कथा मनुष्य के जीवन में लाती है सुख समृद्धि: शास्त्री
भारत
RP Raghuvanshi
13 Dec 2021 06:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
13 Dec 2021 06:26 PM
नोएडा । सेक्टर-93 के शिव मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा कलश यात्रा के साथ विधि विधान के साथ शुरू हुआ। कथा व्यास आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री ने संगीतमयी कथा कही है। कथा के मुख्य यजमान श्यामानंद मिश्र ने कथा व्यास का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया उसके बाद कथा प्रारम्भ हुई ।
कथा व्यास आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह संसार दु:खों का सागर है। इस संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी कारण परेशान है। यहाँ पर कोई धन के लिये, कोई संतान के लिए, कोई व्यापार के लिए, कोई नौकरी के लिए सब किसी न किसी दुख से परेशान है। मनुष्य को इन सब दुखों से निवारण पाना है तो भगवान की शरण मे जाना पडेगा और श्रीमद् भागवत कथा के सुनने से हमारे जीवन में सुख शान्ति का समावेश होता है और अशान्ति हमारे जीवन से विलुप्ति हो जाती है। जीवन में सुख समृद्धि आती है जीवन सुखमय हो जाता है।