नोएडा। जनपद दीवारी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के चुनाव में सुशील भाटी ने रेशराम चौधरी को 421 वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद जीत लिया। वहीं महासचिव के पद पर सुनील नागर ने नीरज सिंह तंवर को 121 मतों से हराकर महासचिव का पद जीत लिया।
चुनाव में कुल 1585 अधिवक्ताओं ने वोट डाले थे।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संतराज भाटी के मुताबिक शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार विजयी हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार भाटी, सहसचिव पद पर रिंकी गौतम तथा सांस्कृतिक सचिव पर संगीता सिंह काबिज रहीं।