Noida:सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन
भारत
RP Raghuvanshi
29 Dec 2021 05:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Dec 2021 05:26 PM
नोएडा । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सेक्टर-22 के आरडब्ल्यूए के संरक्षक समाजसेवी पं. रवि शर्मा ने सेक्टर-22 के जेएचआई के पार्क में भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रतिमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जहां यादगार ताजा होगी। वही देश के प्रति उनकी शहादत को युवा पीढ़ी याद करेगा।
इस मौके पर आरडब्लूए संरक्षक हरीश घिडियाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मदन शर्मा, महासचिव के एन जोशी, डी एस कटोच, डॉ. विपुल रॉय, शादाब खान, प्रदीप बोरा, विजय कुमार सिंह, प्रतुल पांडे, डीएस रावत, राजेश सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, राम सिंह रावत, सुमित वर्मा, हर्ष, सुनील कुमार, प्रेम बिष्ट, संजीव शर्मा आदि आरडब्लूए सदस्य व सेक्टरवासी मौजूद रहे।