Noida: धारा-144 तथा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रही है भाजपा: तरूण
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:50 AM
नोएडा । अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के विचार विभाग के राष्ट्रीय संयोजक तरूण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ओमीक्रॉन वेरिएंट तथा कोरोना के मामले बढऩे पर भारतीय जनता पार्टी सरकारी निर्देशों को सीधे तौर पर ठेंगा दिखा रही है। जहां जनपद में धारा-144 लागू है फिर भी जनविश्वास यात्रा तथा रैलियों के नाम पर धारा-144 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। लेकिन पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्यवाही करना दरकिनार मामला तक दर्ज नहीं कर पा रही है।
श्री भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा ओमीक्रॉन की आड़ में नाईट कफ्र्यू लगा रही है। वहीं दिन में भाजपा ही रैली करके उसका उल्लंघन भी कर रही है। इससे यह साफ हो गया कि भाजपा की कथनी तथा करनी में काफी अंतर है। भाजपा ने आम जनता से 15 लाख खाते में भिजवाने का भी झूठा वादा किया था। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष 4 लाख नौकरी देने का वादा किया था। किसानों की आय दोगुनी का वादा किया था। ऐसे न जाने कितने झूठे वादे किये। एक भी वादा आज तक पूरा नहीं कर पाई।
तरूण भारद्वाज ने आम जनता से अपील की कि ऐसी झूठी तथा जनविरोधी सरकार को इस चुनाव में सबक सिखाए ताकि उनके झूठ-फरेब का नकाब हटाया जा सके तथा सबक सिखाया जा सके।