Noida: दबंगों के उत्पीडऩ से त्रस्त भाजपा कार्यकर्ता ने सीएम व डीएम से लगाई गुहार
image description
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:01 PM
नोएडा । भाजपा के शासनकाल में भाजपा के नेता दबंगों की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही है। दबंगों के आतंक से त्रस्त भाजपा नेता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी तथा पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
सेक्टर-5 हरौला गांव में ब्रहमपाल प्रजापति भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य हैं। वे अपना मकान बना रहे हैं। लेकिन गांव के रामेश्वर उर्फ पप्पू, कालू उर्फ उदयवीर राकेश पुत्र स्व. रतिया, सोनू, जगत पुत्र रामेश्वर उर्फ पप्पू काम नहीं करने दे रहे हैं तथा अपनी भैंस भी उनके मकान में बांध दी। ब्रहमपाल का आरोप है कि उक्त सभी दबंग आरोपी उसे दो लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। जब हरौला पुलिस चौकी तथा सेक्टर-20 थाने वे शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस उनकी शिकायत नहीं दर्ज कर रही है।
इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामला दर्ज न हुआ तो वे पुलिस आयुक्त से शिकायत करेंगे।