Noida Breaking : नोएडा श्रीकांत त्यागी केस (Noida Srikant Tyagi Case),महिला से बदसलूकी मामले में श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत
Shrikant Tyagi Case Gets bail from High-court
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:10 AM
Noida Breaking : नोएडा। सेक्टर-93बी निवासी श्रीकांत त्यागी को अब गैंगस्टर मामले में भी गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वह बीते लगभग सवा महीने से लुक्सर जेल में है। महिला से बदसलूकी के मामले जिला अदालत से पहले ही जमानत मिल गई थी।
Noida Breaking :
सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को अब इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट में भी जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि महिला से बदसलूकी मामले में उसका वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने से कतरा रही थी। आखिर यह मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की निगरानी के लिए डीजीपी और अपर मुख्य सचिव को लगाया। उसके बाद शासन के दबाव के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बंद श्रीकांत त्यागी को इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन गैंगस्टर मामले में उसकी जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। उसके बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट मंे जमानत की अर्जी लगाई। श्रीकांत त्यागी के वकील सचिन भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी को गैंगस्टर मामले में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।
महिला के साथ बदसलूकी मामले में खूब राजनीति भी हुई। स्थानीय सांसद के इस मामले में महिला की तरफ से सामने आने के बाद त्यागी समाज के लोग भी गोलबंद हो गए। तमाम प्रेस कॉन्फ्रेंस और महापंचायत की गई। एक तरफ महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी के विरोधी खड़े हुए, दूसरी ओर त्यागी समाज के लोग श्रीकांत त्यागी की पत्नी के उत्पीड़न का पुलिस पर आरोप लगाकर मैदान में आ डटे थे।
Noida Breaking :
गाजियाबाद के सिहानी गांव में रहने वाला एक त्यागी परिवार नोएडा के भंगेल में बस गया था। इसी परिवार का बेटा है श्रीकांत त्यागी। वह भारतीय जनता पार्टी के छोटे बड़े नेताओं के आगे पीछे घूमकर खुद भी भाजपा का नेता बन गया। नेतागीरी के साथ साथ लाइजनिंग यानि दलाली भी उसका धंधा बन गया। वह नोएडा के सैक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहा था। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को न केवल अश्लील टिप्पणी से नवाजा, बल्कि उस पर हमला भी किया।