नोएडा। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध नोएड (Noida) शहर में वैश्यावृत्ति का एक बड़ा रैकेट सक्रिय है। इस रैकेट की कर्ताधर्ता अपना पूरा धंधा इंटरनेट के माध्यम से चलाते हैं। ये धंधेबाज इंटरनेट के माध्यम से अलग-अलग ऐप ।चच के जरिए मौज-मस्ती की तलाश में रहने वाले लोगों को टारगेट करते हैं। इंटरनेट के माध्यम से वैश्यावृत्ति का शौक रखने वाले लोगों के फोन नम्बर तलाश करके उन्हें लड़कियों की आकर्षक तस्वीरें भेजी जाती हैं। इन तस्वीरों को पसंद करने वाले ग्राहकों से धंधे का रेट तय करके लड़कियों को नियत स्थान पर भेजा जाता है। जिन स्थानों पर लड़कियां भेजी जाती हैं उनमें फाइव स्टार होटल.(Five Star Hotel) से लेकर छोटे-छोटे गेस्टहाउस तक शामिल हैं। एक लडक़ी को एक रात की कीमत 5 हजार रूपए से लेकर 20 हजार रूपए तक वसूल की जाती है।
इसी प्रकार के एक धंधेबाज को नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने बंदी बनाया है। इस धंधेबाज के पास से चार वैश्याएं भी पकड़ी गयी हैं। सेक्टर-24 थाने के थाना प्रभारी एस.एच.ओ (SHO) ने बताया है कि पकड़े गए धंधेबाज का नाम सलमान है। वह मूलरूप से औरैया का रहने वाला है। पकड़े गये धंधेबाज ने खुलासा किया है कि इन दिनों नोएडा. (Noida) में वैश्यावृत्ति का धंधा खूब फल-फूल रहा है। कई अलग-अलग गिरोह इस धंधे में जुड़े हुए हैं। उसने बताया कि लगभग 1200 लड़कियां व महिलाएं नोएडा में वैश्यावृत्ति के धंधे से जुड़ी हुई हैं।