नोएडा सेक्टर-49 बरौला उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वैश्य एवं व्यापारी समाज की बैठक का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने की। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को टिकट मिले और उनकी अहमियत का पता इस बार सभी राजनीतिक पार्टी को चले। प्रदेश में 17 परसेंट वैश्य वोटर हैं परंतु सरकार इन्हें दो या तीन पर्सेंट का अनुमान लगाकर अपना फैसला लेती है। मौजूदा सरकार को देखना चाहिए कि किस प्रकार व्यापारी और वैश्य समाज आपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ खड़े रहते हैं और अन्य अनेक कार्यक्रमों में सरकार का तन मन और धन से सहयोग करते हैं।
प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि नोएडा में कुल वैश्य समाज के 170000 वोटर हैं और वह किसी भी पार्टी को जिताने के लिए काफी है। लघु उद्योग भारती से प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि देश और प्रदेश को सबसे ज्यादा टैक्स इसी समाज के द्वारा दिया जाता है परंतु इस समाज की उपेक्षा राजनीतिक पार्टियों द्वारा समय-समय पर की जाती है।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक सुधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष राहुल जैन, वरिष्ठ व्यापारी नेता गौरव सिंघल, प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग, प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता ,ग्रेटर नोएडा से प्रभारी सुरेश गुप्ता मोनू, उद्योग प्रकोष्ठ के नगर उपाध्यक्ष अमित गोयल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, क्रॉसिंग से प्रदेश सचिव संदीप गर्ग व अन्य व्यापारी एवं वैश्य समाज से जुड़े लोग सम्मिलित हुए।