Noida: कैग के खुलासे ने किया सपा-बसपा के घोटालों का पर्दाफाश: नवाब सिंह नागर
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:22 AM
नोएडा। वर्ष 2005 से 2017 के बीच भूमि घोटालों की सर्वत्र चर्चा थी जिसकी जांच कैग से कराने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)ने लिया था। इस विषय में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि अब भारत(India) के नियंत्रण महालेखा परीक्षक (कैग) की ओर से विधानसभा में जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसमे तात्कालिक बसपा सरकार द्वारा नोएडा की जमीनों को बेरहमी के साथ बंदरबांट की गई। जिसमे विशेष रूप से पैसा वसूली कर अपने चहेते बिल्डर्स को मनमाने तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए जमीनों के आवंटन किए गए।
प्राधिकरण के तमाम कानूनों को तहस नहस किया गया। बड़ी संख्या में फार्म हाउस आवंटन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की, भूखंडों के आरक्षण में नियम व शर्तों में भारी उलंघन किया गया। इन योजनाओं के तहत लगभग एक लाख फ्लैटों के आवंटी भी फंस गए जिनका आज तक रजिस्ट्री नही हो पाई है और लोग इंतजार में है।
तत्कालीन समय में जमीन अधिग्रहण का रेट 4200रू0 प्रति वर्ग मीटर की थी जिसको वे 3500 रू0 प्रति वर्ग मीटर में किया था इन घोटालों में 14,15 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इस रकम को वसूल करके अच्छी शिक्षा व अच्छी स्वास्थ्य सेवा मुहैया करानी चाहिए एवं किसानों का 64 प्रतिशत बकाए मुवावजे का भुगतान कराए जाने चाहिए व अन्य विकास कार्यों को कराए जाने चाहिए । उस समय के तात्कालिक विधायक नवाब सिंह नागर ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर इस पूरे मामले में जांच कराने की मांग की थी, अब इस कैग रिपोर्ट के आधार पर अवैध आवंटन निरस्त कर इन घोटालों में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।