नोएडा । पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह के साथ कैप्सी उत्तर प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधि मंडल ने मीटिंग की ओर पुलिस कमिश्नर को सम्मानित किया गया उनके साथ क्षेत्र की सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग की बात हुई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने पर विचार विमर्श किया गया। रात्रि में गस्त बढ़ाने की बात कही गई। ठंड के कारण सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाने गनमैन को सावधानीपूर्वक कार्य करने प्रशिक्षण देने व प्रशिक्षण एकेडमी खोलने पर ज़ोर दिया गया।
बैठक में कैप्सी उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष एनपी सिंह, महासचिव कुलदीप सिंह, सीडीआई के चेयरमैन रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।