Noida:जांच शिविर में आये मोतियाबिंद के मरीजों का कराया जाएगा ऑपरेशन
भारत
RP Raghuvanshi
16 Dec 2021 05:43 PM
नोएडा । नोएडा लोकमंच(Noida Lokmanch), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा(Indian Medical Association Noida) तथा लायंस क्लब (Lions Club)के संयुक्त तत्वावधान में विशाल चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आये मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन लायंस क्लब नोएडा द्वारा गाजियाबाद में कराया जाएगा।
सेक्टर-15 स्थित नोएडा लोकमंच की पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित प्रेसवार्ता में नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि शिविर का आयोजन 19 दिसंबर को सेक्टर-12 के बारातघर में स्थित दवा बैंक परिसर में किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। शिविर में रजिस्ट्रेशन 9 बजे शुरू हो जाएगा। कुशल डाक्टरों द्वारा शिव्रि में आंख, नाक, कान, तपेदिक हडडी रोग, महिला रोग, त्वचा, दांतों व बच्चों के रोग आदि के लिए मुफ्त जांच व परामर्श देने की व्यवस्था होगी। मरीजों को दवा भी मुफ्त दी जाएगी। इस शिविर का मकसद जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है।पत्रकार वार्ता में आईएमए नोएडा के अध्यक्ष सुनील अवाना, लायंस क्लब नोएडा के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, मेडिकल कैंप के प्रभारी आर.एन. श्रीवास्तव, विभा बंसल, मनीष, मुकुल वाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।