नोएडा । नोएडा लोकमंच की तरफ से नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में भारतीय चीफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत जी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक अग्रवाल जी और नोएडा सेक्टर-37 अरुण विहार स्थित विपिन रावत जी की पड़ोस में रहने वाली निकिता डागर जी ने बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को शेयर किया।
भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक अग्रवाल ने बताया कि सितंबर 21 में ही उन्होंने बिपिन रावत को अपने संस्था के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया था, जिसमें वह आए भी थे और उनसे काफी देर तक बातें होती रही वह सहज व सरल स्वभाव के थे।
इस अवसर पर सेक्टर-37 अरुण विहार से आई निकिता डागर ने बताया कि बिपिन रावत और उनके परिवार के साथ पड़ोसी होने के नाते करीबी रिश्ता रहा है।
नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि देश में एक ऐसे सच्चे सपूत को खो दिया जिसे अभी बहुत काम करना था उनके काम ने नौजवानों को बहुत प्रेरित किया है।
इस अवसर पर पब्लिक लाइब्रेरी के सैकड़ों छात्रों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में विभा बंसल, प्रदीप बोरा ,इंदिरा चौधरी, गोपाल माहेश्वरी, मनीषा,गणेश व राकेश आदि मौजूद रहे|