Noida : पैदल मार्च के दौरान गाड़ी में शराब पीने वालों के चालान
भारत
चेतना मंच
08 Mar 2022 08:15 PM
Noida : नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह के निर्देशानुसार एसीपी-2 नोएडा रजनीश वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के चालान किये गये।एसीपी-2 नोएडा रजनीश वर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक सेक्टर-58 विनोद कुमार पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत 5.5 किमी लम्बा पैदल मार्च करते हुये नवादा, बिसनपुरा, सेक्टर 62, एनआईबी, स्टेलर आदि क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की।
पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे 10 व्यक्तियों के चालान भी किये गये एवं भविष्य में कभी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब ना पीने के संबंध में कड़ी चेतावनी भी दी गई।
पैदल मार्च के दौरान वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं से बातचीत करते हुए उनसे पुलिस हेल्पलाइन नम्बर भी साझा किए गये।