Noida : सितंबर तक पूरा हो जाएगा नोएडा में नए इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का निर्माण
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:36 PM
Noida: नोएडा । सेक्टर-151ए में नया इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का 20 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सितंबर 2022 तक गोल्फ कोर्स का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। 27 सितंबर 2019 को नोएडा प्राधिकरण की 197वीं बोर्ड बैठक में सेक्टर-151ए में बड़ा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स बनाये जाने के एजेंडे को हरी झंडी मिली थी। यह गोल्फ कोर्स 90 एकड़ में बन रहा है। 20 एकड़ में अन्य खेल सुविधाएं रहेंगी। वहीं 10 एकड़ में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा 400 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ओपन थियेटर, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल आदि का निर्माण होगा।
प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि इस गोल्फ कोर्स के निर्माण में 100 करोड़ रूपये खर्च होंगे। जिसमें 69.74 करोड़ रू0 सिविल कार्य में खर्च होंगे। बाकी 17.83 करोड़ साज-सज्जा व अन्य निर्माण तथा 12.54 करोड़ रू0 उद्यान विकास में खर्च होंगे।
बता दें कि गोल्फ कोर्स की सदस्यता शुल्क प्रति व्यक्ति 10 लाख रूपये रखी गयी है। जिसमें 50 फीसदी शुल्क सदस्यता लेने के वक्त तथा 50 फीसदी शुल्क गोल्फ कोर्स चालू होने के बाद ली जाएगी। सरकारी कर्मचारियों से 3 लाख की सदस्यता शुल्क वसूला जाएगा।