Noida : महिला दरोगा से छेड़खानी की जांच के लिए सीपी ने बनाई कमेटी
CP formed a committee to investigate the molestation of the female inspector
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2023 04:33 PM
नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा कोतवाल पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। डीसीपी (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी कात्यायन के पर्यवेक्षण में यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी।
Noida
बता दें कि थाना फेस-2 में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर ने डीसीपी (महिला सुरक्षा) को थाना प्रभारी विनोद कुमार के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में महिला सब इंस्पेक्टर ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप था कि थाना प्रभारी उसे लगातार मोबाइल पर मैसेज कर परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा उनके साथ होली वाले दिन बदसलूकी भी की गई।
मीडिया में ये मामला उछलने के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संज्ञान लेते हुए इस पूरे मामले की जांच के लिए विशाखा गाइडलाइन के निर्देशों के अनुक्रम में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस जांच कमेटी में एक महिला सदस्य बाहर से शामिल की गई है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं। डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में यह जांच टीम पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करेगी।
इस प्रकरण में मीडिया सेल द्वारा बताया गया है कि गत 11 मार्च को अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डॉ. राजीव दीक्षित द्वारा थाने के निरीक्षक व उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की बैठक ली गई थी। शिकायतकर्ता उप निरीक्षक के अभिलेख व विवेचना रजिस्टर पूरे नहीं थे और वह बैठक के दौरान बिना बताए अर्दली रूम से निकल कर चली गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी फेस—2 विनोद कुमार द्वारा महिला उपनिरीक्षक के खिलाफ गैरहाजिरी तस्करा जीडी में दर्ज कराया गया था। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद जांच कमेटी का तो गठन हो गया है, लेकिन यह पूरा मामला पुलिस महकमे व आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।