Noida Crime : बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटेआठ लाख
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2021 06:48 PM
नोएडा । थाना कासना क्षेत्र के पचायतन गांव में व्यापार करने वाले एक व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने लाखो रुपए लूट लिए इसकी सूचना उसने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट की घटना की जांच पड़ताल शुरू की जिसमें व्यापारी ने पहले 800000 से अधिक होना बताया।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पंचायततन में व्यापार करने वाले सतेंद्र नामक व्यापारी से बाइक सवार बदमाश 8 लाख रुपए लूट लिए ,लूट की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पहले लूट का शिकार हुए सत्येंद्र अधिक धनराशि लूट होना बताया।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आठ लाख की लूट होना बताया ।
जिसके चलते पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है ।
थाना प्रभारी का कहना है कि सत्येंद्र की शादी नहीं हुई है और उसकी भतीजी की शादी होना है जिसके लिए उसने पैसे रखे हुए थे पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस द्वारा अब तक मामले संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।