Noida Crime : 12वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Falling from Building caricature
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:02 AM
Noida : नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र के गौर ईवेरियम गौर सिटी की 15वीं मंजिल ए-1503 में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। थाना बिसरख के प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि गौर ईवेरियम गौर सिटी के ए-1503 की 15वीं मंजिल पर रहने वाली शगुन चौधरी (19 वर्षीय) पुत्री अमित चौधरी ने किसी कारणवश 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शगुन चौधरी 12वीं की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और आत्महत्या के कारणों की पता लगा रही है, कि उसने आत्महत्या क्यों की।
यातायात पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौतनोएडा । यातायात आरक्षी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सूरजपुर के थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वेश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी बदरिया थाना कोतवाली देहात जनपद एटा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर यूपी 80 डीएम 8698 से कंटेनर डिपो तिलपता के पास से गुजर रहे थे। तभी यातायात आरक्षी की बुलेट में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे आरक्षी सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए ,उपचार के लिए उन्हें कैलाश हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक आरक्षी सर्वेश के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ट्रक चालक को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया गया है।
आरक्षी सर्वेश की आकस्मिक मृत्यु से पुलिस महकमें में शोक की लहर है।
शराब तस्कर गिरफ्तार, 75 क्वार्टर शराब बरामदनोएडा । थाना दनकौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंडी श्याम नगर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 75 क्वाटर शराब बरामद की है। थाना दनकौर के थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंडी श्याम नगर के पास से शराब तस्कर अर्जुन पासवान को 75 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब तसकर अर्जुन पासवान आसपास के क्षेत्र में शराब बेच रहा था तभी उसे धर दबोचा।
स्कूटी और चाकू के साथ अलग-अलग जगहों से दो गिरफ्तार नोएडा । थाना फेस-3 पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की स्कूटी बरामद किए हैं, जो उसने थाना फेज-3 से चोरी की थी। इसके अलावा थाना सेक्टर 142 पुलिस ने एक शातिर बदमाश को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना फेस-3 थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस ने गढ़ी चौखंडी के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार रोकने का प्रयास किया, तो वह स्कूटी लेकर भागने लगा ।पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया और स्कूटी के कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा पाया। उसने स्कूटी चोरी होना बताया। थाना प्रभारी ने पकड़े गए शातिर वाहन चोर का नाम अमरजीत पुत्र विनोद तिवारी मधुबनी बिहार हाल पता भजनपुरा दिल्ली बताया है। उसने स्कूटी थाना फेस 3क्षेत्र के चोरी की थी। इसके अलावा थाना 142 पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश को सेक्टर 143 से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस ने तोसीफ पुत्र मोहम्मद शमी निवासी झारखंड हाल पता गढी शहदरा बताया है। उसके पास से एक चाकू बरामद किया है पकड़ा गया वारदात की फिराक घूम रहा था।
15 वर्षीय किशोरी का अपहरण ,अपहरणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्जनोएडा । थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत चोडा सादतपुर में किराए पर रहने वाली (15 वर्षीय )नाबालिग किशोरी का उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अपहरण कर ले गया । पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। और दोनों की तलाश शुरू कर दी। थाना सेक्टर-24 के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि चोडा सादतपुर मैं रहने वाली (15 वर्षीय) किशोरी का उसके पड़ोस में रहने वाले सुखपाल पुत्र दीनदयाल निवासी बरखेड़ा थाना जैतीपुर द्वारा अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।