NOIDA CRIME: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:18 PM
NOIDA CRIME: नोएडा। थाना फेस दो पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
NOIDA CRIME
पुलिस के अनुसार 11 जनवरी को आरोपी शोएब पुत्र रहीसु निवासी भंगेल थाना फेस 2 नोएडा ने नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी से कहने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपी ने वादी की पुत्री की वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। साथ ही पुत्री को भय में डालकर सोने के जेवर व रुपये मंगाकर हड़प लिया। वादी ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे आज गंदा नाला सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।