Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:48 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम मुर्शदपुर से 6 दिन पूर्र्व लापता हुए युवक का शव थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत मिला है। मृतक युवक ड्राइवरी करता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव सरसों के खेत में मिला । उसका एक हाथ जंगली जानवर पूरी तरह खा चुके थे। थाना ईकोटेक प्रथम के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 17 फरवरी की शाम से गायब धर्मपाल (32 वर्ष) पुत्र जयपाल जो प्राइवेट ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह ग्राम मुर्शदपुर से गायब हो गया था।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव थाना कासना क्षेत्र के सिरसा टोल के पास खानपुर में नीरज के सरसों के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि वह कभी बस चलाता था, तो कभी कार। पुलिस मामले की जांच कर रही है।