Noida Crime : दुकान, मंदिरों व घरों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:48 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:48 AM
Noida : नोएडा । थाना दादरी पुलिस ने घरों, दुकानों व मंदिरों आदि में बैटरी व एलईडी आदि सामान चोरी करने वाले गैंग के आधा दर्जन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से चोरी की गई 9 बैटरी तथा एक एलइडी टीवी आदि सामान , एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी के थाना प्रभारी संजीव कुमार विश्नोई और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान घरों और दुकानों तथा मंदिरों में सोलर बैटरी आदि सामान चोरी करने वाले गैंग के आधा दर्जन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । उन्होंने पकड़े गए शातिर चोरों के नाम दीपक, मंगल, राहुल ,मोंटू ,फरीद और सोनू बताएं हैं।साथ ही एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि चोरी करते समय अगर कोई इनका विरोध करता तो यह तमंचा और चाकू से उसे डरा देते थे। पकड़े गए अभियुक्तों ने एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं करना कबूल किया है।
लिविंग में रह रही युवती ने दर्ज कराया बलात्कार का मुकदमा
नोएडा । थाना कासना क्षेत्र के घरबरा गांव में किराए पर रहने वाली एक युवती ने 1 साल से उसके साथ रहने वाले युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवक-युवती लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे।
थाना कासना के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मूलनिवासी गांव लक्ष्मीपुर जिला बदायूं की रहने वाली युवती 1 साल से घरबरा गांव में अंकित गुप्ता निवासी शहजानपुर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।
लड़की का आरोप है कि उसने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
नोएडा। थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के हल्दोनी मोड़ के पास बाइक सवार युवक ने बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना ईकोटेक 3 के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी मोड़ पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल की पहचान सुखदेव (55 वर्ष )पुत्र रामदास निवासी कुलेसरा को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे ईएसआई अस्पताल और इसके बाद प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने बाइक सवार मोहित पुत्र रोशन सिंह निवासी शहदरा सेक्टर 142 नोएडा के खिलाफ लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।