
Noida Crime : नोएडा। अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकडक़र पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक छात्रा को अगुवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के एक आरोपी को जहां पुलिस ने पकड़ा है। वहीं थाना दादरी पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। इसके अलावा थाना फेस-2 पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
स्कूली छात्रा को अगवा करने का एक आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बहन 12वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को वह कॉलेज जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला विनीत नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। कुछ आगे कार लेकर खड़े उसके दो साथियों ने छात्रा को कार में बैठा लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के साथ मारपीट की। किसी तरह छात्रों के चुंगल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने विनीत व उसके दो साथियों के खिलाफ छात्रा को अगवा कर छेडख़ानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विनीत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
तमंचे के साथ पकड़े दो बदमाश थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रायपुर बांगर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से विशाल गौतम पुत्र ऋषि गौतम व हंसराज उर्फ गोलू पुत्र भोपाल सिंह को हिरासत में लिया तलाशी में इनके पास से तमंचा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी ने बताया कि गत 14 जुलाई को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी (17 वर्षीय) बहन घर से कंपनी जाने के लिए कह कर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी उसने जब कंपनी जाकर पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी कंपनी आई ही नहीं थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को गत दिनों सेक्टर-82 बस अड्डे के पास से बरामद कर लिया था। चिकित्सीय परीक्षण में किशोरी के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि कंपनी में साथ काम करने वाला श्यामसुंदर उसे बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया था। इसके पश्चात अपहरण की धाराओं में बलात्कार और पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी श्याम सुंदर पुत्र बिहारीलाल को सेक्टर-110 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।